एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन
(सिरमौर)।
शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में जिला स्तरीय चार दिवसीय छात्र वर्ग और छात्रा वर्ग अंडर-14 सांस्कृतिक एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान मुख्यातिथि रहे।
मुख्यातिथि ने दीप जलाकर और झंडा फहरा कर खेल प्रतियोगिताओं को शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दो दिन छात्र और अगले दो दिन छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इस प्रतियोगिता में 16 ब्लॉक से आए करीब 500 छात्र-छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनके बीच सांस्कृतिक, एथलेटिक्स, जूड़ो, शतरंज, योगा, भाला फेंक, चक्का फेंक सहित प्रतियोगिताएं हो रही हैं।