फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांच सोलर डिजिटल कैमरा से रहेगी हाथियों के आवागमन पर पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिवर्ष उत्तराखंड से हिमाचल के पांवटा क्षेत्र में प्रवेश करते हैं जंगली हाथी
विज्ञापन

हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर वन विभाग ने लगाए कोलर डिजिटल कैमरे
हाथियों को लेकर वन विभाग सतर्क, वन मित्र भी कर रहे लोगों को जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड से हिमाचल की सीमा जिला सिरमौर में प्रवेश करने वाले जंगली हाथियों पर वन विभाग सतर्कता से नजर रख रहा है। इसके लिए अब सोलर डिजिटल कैमरा के माध्यम से नजर रखी जा रही है। विभाग ने राज्य सीमा क्षेत्रों में सोलर डिजिटल कैमरा स्थापित कर दिए हैं।
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से सिरमौर जिले के पांवटा साहिब एवं आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का आवागमन बढ़ा है। खासकर, सिंबलवाड़ा और आसपास लगते जंगल क्षेत्र में एक हाथियों का झुंड डेरा जमा कर बैठा है। इनकी विभिन्न क्षेत्रों में चहल कदमी (मूमेंट) रहती है। कई बार यहां स्थानीय लोगों की गन्ना, गेंहू समेत नगदी फसलों और बागों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में हाथियों के आगमन की सूचना पहले मिलने पर लोगों को भी सतर्क और जागरूक किया जाने को विभाग सतर्क नजर आ रहा है। सोलर डिजिटल कैमरा स्थापित कर कैमरा के माध्यम से वन विभाग के कर्मचारी जंगल में दूर तक एक स्थान से नजर रख पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग पावटा साहिब के डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रदेश का पांवटा साहिब उत्तराखंड से लगता हुआ है। उत्तराखंड से पांवटा वन मंडल क्षेत्र में यमुना नदी का जल स्तर कम होने पर हर वर्ष हाथियों का आगमन होता है। ऐसे में सीमा क्षेत्र पर सोलर डिजिटल कैमरा स्थापित किया गया है। कैमरा के माध्यम से हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें