फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में धान खरीद 3 अक्तूबर से होगी शुरू, 200 किसानों ने करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने बीते वर्ष के मुकाबले 69 रुपये बढ़ाकर एमएसपी 2389 रुपये किया निर्धारित
विज्ञापन

धान खरीद केंद्र धौलाकुआं में 10 और पांवटा साहिब केंद्र पर 15 झरने स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में 3 अक्टूबर से धान खरीद का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर एपीएमसी की ओर से धौलाकुआं और पांवटा साहिब में दो धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान खरीद करने को लेकर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं ताकि यहां आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के सचिव अक्षित शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष धान खरीद का कार्य एक सप्ताह पहले 3 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। जिले में स्थापित धौलाकुआं एवं पांवटा साहिब धान खरीद केंद्र पर किसानों के लिए सभी सुविधाएं जुटा ली गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक 200 किसान धान बेचने को लेकर पंजीकरण भी कर चुके हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष केंद्र सरकार की ओर से 69 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर एमएसपी 2389 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब धान खरीद केंद्र पर 50 हजार क्विंटल, तो वहीं धौलाकुआं धान खरीद केंद्र पर 30 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब केंद्र पर 15 झरने तो वहीं धौलाकुआं केंद्र पर 10 झरने स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें