फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार स्कूल में देवराज पुंडीर ने संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार

विज्ञापन
नौहराधार स्कूल के नवनियुक्त प्रधानाचार्य देवराज पुंडीर।
विज्ञापन
नौहराधार स्कूल में देवराज पुंडीर ने संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार
विज्ञापन


वर्ष 2021 के बाद हुई नियमित नियुक्ति पर स्कूल व क्षेत्र में खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार को करीब पांच साल बाद नियमित प्रधानाचार्य मिला है। देवराज पुंडीर ने सोमवार को विद्यालय में नियमित प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाला। वर्ष 2021 के बाद हुई इस नियुक्ति पर विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भगत सिंह चौहान और विद्यालय संरक्षण जोगेंद्र चौहान ने नव नियुक्त प्रधानाचार्य का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पूनम चौहान, पंचायत समिति संगड़ाह के उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, पंचायत प्रधान विद्या देवी और कपिल चौहान ने नियुक्ति पर प्रदेश सरकार, विशेष रूप से शिक्षा सचिव और अतिरिक्त शिक्षा सचिव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नियमित प्रधानाचार्य की नियुक्ति से विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यभार संभालने के बाद प्रधानाचार्य देवराज पुंडीर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अनुशासन तथा संस्कारों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनमें अच्छे संस्कार विकसित करना भी जरूरी है। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने भी नियुक्ति पर शिक्षा विभाग का आभार जताया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें