हनुमान मंदिर गोरखूवाला में भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
गोरखूवाला में हनुमान श्रीमद्भागवत कथा का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। श्री हनुमान मंदिर गोरखूवाला में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को मंगलवार को विराम लग गया। आयोजन के दौरान अखंड रामचरितमानस पाठ, निर्धन चार कन्याओं के सामूहिक विवाह और प्रतिदिन सायंकाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कथा आचार्य प्रदीप सारस्वत ने श्रीकृष्ण-सुदामा, राधा-कृष्ण, सियाराम, राम वनवास सहित धार्मिक प्रसंगों और कृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने लोगों को चारों वेदों और विभिन्न युगों का महत्व सरल भाषा में समझाया। कमेटी प्रधान अंकुश ठाकुर, राहुल चौधरी और सुरेखा चौधरी ने बताया कि आयोजन में दूरदराज क्षेत्रों से राजनीतिक प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया गया। समापन अवसर पर भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।