फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर जिले में डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 500 के करीब

विज्ञापन
डेंगू को लेकर संबधित विभागों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते सीएमओ सिरमौर डा. अजय पाठक। सं
विज्ञापन
(संशोधित समाचार)
विज्ञापन

सिरमौर जिले में डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 500 के करीब
शहर में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाने को तैयार की रूपरेखा

अभियान के तहत किया जाएगा 20 टीमों का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार बढ़ रहे मामले जहां लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं तो वहीं स्वास्थ्य विभाग भी और अलर्ट हो रहा है।
जानकारी के अनुसार जिले में डेेंगू का आंकड़ा बुधवार तक 488 तक पहुंच गया है। चिंता की बात यह है कि इसमें से नाहन से ही 400 के लगभग डेंगू के मामले शामिल हैं। जिला मुख्यालय में लगातार सामने आ रहे डेंगू के मामले चिंता का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के अमरपुर मोहल्ला से सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि नगर परिषद की ओर से फॉगिंग भी करवाई गई है और लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में जाकर जागरूक भी कर रही है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से डेंगू के मच्छर के लारवा को नष्ट करने को लेकर भी लोगों के घरों में जाकर जांच की जा रही है और जमा हुए पानी को खाली करवाने को लेकर काम किया जा रहा है, लेकिन डेंगू के मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है।

-बाक्स
स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की रूप रेखा

शहर के अमरपुर मोहल्ला में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर चिंता जताई गई और शहर में विशेष अभियान चलाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि इस अभियान को चलाने के लिए 20 टीमों का गठन किया जाएगा जिसमें मेडिकल व नर्सिंग के छात्रों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर परिषद के वर्कर साथ मिलकर सप्ताह में दो बार घर-घर जाकर

लोगों को जागरूक करेंगे। यह टीमें लारवा के लिए घरों के आसपास गमलों, टायरों में खड़े पानी

को देखेंगी और उन्हें ड्राई करेगी। इसके लिए लोगों को जागरूक करेंगी। टीमों के सहयोग के लिए वार्ड पार्षद उनके साथ रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले कार्यक्रम के दौरान यह पाया गया कि लोगों का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाया। उन्होंने अमरपुर मोहल्ला के लोगों से अपील की कि वह विभाग की टीमों को कार्य करने में पूरा सहयोग दें ताकि शहर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को रोका जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, टायरों, गमलों में पानी इकट्ठा न होने दें। सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के पानी के बर्तन आदि को सूखा कर पानी भरें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। बाहर निकले तो पूरी बाज़ू के कपड़े पहने और डेंगू-मलेरिया के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन


बैठक में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.

अमिताभ जैन, पीएसएम विभाग से डॉ. संजय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल, खंड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा डॉ. मोनिशा अग्रवाल, नर्सिंग कॉलेज नाहन व पद्मावती के प्रिंसिपल और नगर परिषद के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें