शिलाई के मिल्ला मार्ग पर खतरनाक प्वाइंट। संवाद
तीखी चढ़ाई वाहन चालकों के लिए बनी है बड़ी चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिल्ला के सड़क पर स्थित एक स्थान भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस मार्ग पर एक ओर से सुरक्षात्मक दीवार गिर चुकी है, जिससे वहां से बस निकालना बस चालकों के लिए लंबे समय से एक बड़ी समस्या और चुनौती बना हुआ है। इसके साथ ही इस प्वाइंट पर मौजूद तीखी चढ़ाई हर प्रकार के वाहन चालकों के लिए दिन-प्रतिदिन गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है।
इस संबंध में हेमराज राणा, सतपाल राणा, प्रकाश राणा, कुलदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, कंवर राणा, अरविंद राणा, जयपाल चौहान ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि उक्त स्थान पर निचली ओर मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए और सड़क को चौड़ा कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
संवाद