फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों के बीच कंटीली तारों में फंसा मिला साधु का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ सड़क गौडा कैंची के पास एक साधु का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रख दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी प्रभारी यशवंत नगर चेतन चौहान को सोलन-राजगढ़ सड़क पर गौडा कैंची के समीप एक साधु का शव झाड़ियों में पड़ा होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि एक साधु मृत अवस्था में झाड़ियों के बीच कंटीली तारों में फंसा हुआ है। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ में रख दिया गया है। पुलिस की ओर से छानबीन करने पर मृत साधु की पहचान 61 वर्षीय मेहर सिंह निवासी सरकाघाट के रूप में हुई है।
साधु के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह साधु यशवंत नगर व आसपास के क्षेत्रों में घूमता था और शराब का भी सेवन करता था। फिलहाल पुलिस को उसके परिजनों के आने का इंतजार है। उप पुलिस अधीक्षक राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें