फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यमुना नदी में मिला व्यक्ति का शव, पांवटा में सनसनी

विज्ञापन
पांवटा साहिब में यमुना नदी में मिले शव को निकालती टीम। संवाद
विज्ञापन
पांवटा में सनसनी यमुना घाट के पास नदी में तैरता मिला शव, गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला
विज्ञापन


40-45 वर्षीय मृतक की नहीं हो सकी पहचान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में रविवार को यमुना नदी से एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यमुना घाट के पास नदी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
रविवार को स्थानीय लोगों ने यमुना घाट के समीप नदी में एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के थानों और पुलिस चौकियों को सूचना भेजी गई है। शव को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनएस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें