फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शराब निर्माण इकाइयों में पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा टीम के साथ शराब इकाई का निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शराब निर्माण इकाइयों में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

सिरमौर में जिला निर्वाचन अधिकारी सहित विभागों की टीम ने किया 6 शराब निर्माण इकाइयों का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत बुधवार को सिरमौर जिले के विभिन्न शराब उत्पादक इकाइयों और थोक विक्रेता इकाइयों का निरीक्षण किया। इस संयुक्त निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा और उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी हिमांशु आर. पंवार तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने जिला सिरमौर के सभी शराब निर्माण इकाइयों तथा थोक विक्रेताओं को एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत शराब के विक्रय के संबंध में भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान शराब की चोरी की संभावना को रोकने के उद्देश्य से शराब निर्माण इकाइयों में सशस्त्र पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा शराब निर्माण इकाइयों में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसकी निगरानी जिला एवं राज्य स्तर के नियंत्रण कक्ष में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से की जा रही है।

-बाक्स-

जीपीएस से लैस वाहनों से होगी शराब की सप्लाई

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप, शराब की सभी खेप केवल जीपीएस सक्षम वाहनों में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि गैर जीपीएस वाहनों में शराब की ढुलाई किसी भी रूप में मान्य नहीं है। उन्होंने कि इन निर्देशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाक्स

छह शराब निर्माण इकाइयों का हुआ संयुक्त निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज सिरमौर जिला के मैसर्ज कार्ल्सबर्ग इंडिया प्राइवेट लि., टोकियो पांवटा, मैसर्ज अल्को स्प्रीटस प्रा. लि. कुंडला, मैसर्ज हिम गिरी ब्रेवरीज मीरपुर कोटला, मैसर्ज हाई स्प्रीटस फूड एंड ब्रेवरीज पालियों, मैसर्ज एल-13 सिरमौर लिकर, मैन थापल, मैसर्ज एल-एक राजपुर वाइन मैन थापल का जिला प्रशासन, पुलिस और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा टीम के साथ शराब इकाई का निरीक्षण करते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें