प्राथमिक स्कूल कन्या नाहन का निरीक्षण करते उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा। संवाद
उपायुक्त ने प्राथमिक पाठशाला छात्रा नाहन के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला (छात्रा) नाहन में स्थापित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा भी लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने कहा कि एक जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान अधिकारियों को आयोग की ओर से निर्धारित समयावधि के अनुरूप मतदान प्रक्रिया संपन्न करने के लिए कहा गया है। उपायुक्त ने स्कूल में चल रहे पठन-पाठन कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में चल रही ‘मिड डे मील योजना’ के तहत बच्चों को दिये जा रहे दोपहर के भोजन की जांच भी की।
संवाद