फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढ़ने का समय है पीछे मुड़ कर देखने का नहीं: गौतम

विज्ञापन
रेणुका बांध कार्यालय में विस्थापितों की मांगों पर चर्चा करते उपायुक्त आरके गौतम व मौजूद अन्य अध? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू( सिरमौर)। महत्वाकांक्षी रेणुका बांध परियोजना के शिलान्यास से पूर्व विस्थापितों को मनाने का दौर शुरू हो गया है। उपायुक्त आरके गौतम ने शुक्रवार को ददाहू में विस्थापितों के साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को पांच फरवरी तक हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि आगे बढ़ने का समय है पीछे मुड़ कर देखने का नहीं। उन्होंने विस्थापितों की प्रत्येक समस्या और मांग पत्र को क्रमवार सुनते हुए कहाकि उनकी आशंकाओं को हर हाल में दूर किया जाएगा। उसके बाद ही बांध निर्माण की ओर आगे कदम बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने विस्थापितों की अनदेखी के लिए बांध प्रबंधन से जवाब तलबी भी की। उपायुक्त ने कहा कि विस्थापितों की प्रत्येक मांग का प्रस्ताव तैयार करके सरकार को भेजा जाएगा, जिससे कि सरकार अपने स्तर पर इन समस्याओं को हल कर सके। उपायुक्त ने विस्थापितों और संघर्ष समिति को सकारात्मक रुख अख्तियार करने की अपील की ताकि सौहार्दपूर्ण स्थिति में परियोजना का कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी के पड्डल मैदान से रेणुका बांध परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जो पूरे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बांध प्रबंधन को कार्यालय में आने वाले विस्थापितों से अच्छे तरीके से व्यवहार करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान रेणुका बांध जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने बारी-बारी से अपनी मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए बांध प्रबंधन के रवैये के प्रति कड़ी आपत्ति जाहिर की।
कपिला ने कहा कि विस्थापित बीते 14 वर्षों से अपनी मांगो को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं लेकिन उनकी एक भी मांग को बांध प्रबंधन सहित प्रदेश सरकार और प्रशासन ने पूरा करने का प्रयास तक नहीं किया। उपायुक्त ने विस्थापितों की समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही बांध प्रबंधन को भी पांच फरवरी तक मांगों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी, रेणुका बांध के महाप्रबंधक रूपलाल, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर, संजीव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सुनील गुप्ता, डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रिश, तहसीलदार चेतन चौहान, मायाराम शर्मा, अरुण कुमार, एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी, पूर्व विधायक रूप सिंह, समिति के संयोजक प्रताप तोमर सहित रेणुका बांध के आला अधिकारी ,संघर्ष समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं दर्जनों विस्थापित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें