फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय मास्टर्स खेल के पदक विजेताओं को नवाजा

विज्ञापन
नाहन में सम्मान से नवाजे गए मास्टर्स खिलाड़ी उपायुक्त सिरमौर के साथ। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मास्टर्स खेल एसोसिएशन की ओर से हाल ही में सोलन में संपन्न राज्यस्तरीय मास्टर्स खेल में सिरमौर के मेडल विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एसएफडीए हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त ने कहा कि अगर मन में कुछ करने का जुनून हो तो उम्र बाधा नहीं बनती। उन्होंने कहा खेलो को जीवन का हिस्सा बनना होगा तभी स्वस्थ भारत के निर्माण होगा।
इस अवसर पर मास्टर्स खेल एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने उपायुक्त सिरमौर को मास्टर्स खेल एसोसिएशन के गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने सोलन में आयोजित चौथी राज्य मास्टर्स खेल प्रतियोगिता के विजेता जिसमें जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो खेलों में सिरमौर के हेमराज, सुरेंद्र, मनोहर, राजेंद्र कुमार, एसएस शर्मा और त्रिलोक सिंह, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और ट्रिपल कूद में सिरमौर के पंकज, धर्मेंद्र, संजय, रविंद्र, बलजीत सिंह, अमरजीत, अमरिंदर, जयराज, राजेंद्र शर्मा, जसविंद्र व रिजवान अली, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर दौड़, शॉटपुट, ट्रिपल कूद में सिरमौर के जीत सिंह, बालकराम, भाग सिंह, अनिल, लाल मान, सीमा परमार, कल्पना और नीलम को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। जबकि, हंसराज सिंह धानी को वेट लिफ्टिंग में प्रथम स्थान के लिए नवाजा गया।
विज्ञापन

चौथी मास्टर प्रतियोगिता में विजेता हॉकी टीम में सिरमौर के हेमंत कुमार, बनीश डंगवाल, अमृतपाल, नितिन और जतिन को पहला स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य कई मास्टर्स पदक विजेता भी उपायुक्त ने सम्मान से नवाजे।
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें