फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीएवीएन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया रेणुका वेटलैंड का भ्रमण

विज्ञापन
रेणुकाजी वैटलैंड भ्रमण  के दौरान जानकारी प्राप्त करते डीएवीएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी । संवा
विज्ञापन
-छात्रों ने जानी वन्य जीवों व पक्षियों की विशेषताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। जैव विविधता दिवस के अवसर पर डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों ने रेणुकाजी वेटलैंड का शैक्षणिक भ्रमण कर प्राकृतिक संपदा, वन्य जीवों, वनस्पतियों तथा जैव विविधता का अध्ययन किया। इस दौरान वन्य प्राणी विभाग के वन रक्षक विनोद कुमार और प्रवेश अख्तर ने विद्यार्थियों को रेणुकाजी वेटलैंड की विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रेणुकाजी वेटलैंड में पक्षियों की 107 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें करीब 20 प्रजातियां विदेशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों की हैं। इसके अलावा यहां कछुओं और तितलियों की भी अनेक प्रजातियां मौजूद हैं, जो इस वेटलैंड की सुंदरता को और बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन रक्षक विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को आधुनिक कैमरों के माध्यम से प्रवासी पक्षियों की फोटो खींचकर उनकी गणना करने की तकनीक की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इस दौरान प्राकृतिक परिवेश और जैव विविधता संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल, प्रबंधक भावना गोयल, वन मित्र सुमन, पूनम सहित अन्य अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें