संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी प्रोजेक्ट सारथी के तहत सिविल अस्पताल ददाहू में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट के अनुसार प्रतिदिन स्वयंसेवियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
महाविद्यालय के 66 स्वयंसेवी अपने अभिभावक की सहमति से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। स्वयंसेवियों की ओर से मरीजों की पर्ची कटवाने में सहायता, दवाई लेने, टेस्ट करवाने, इंजेक्शन लगाना, मरीजों की सहायता करना, ओपीडी में सेवाएं प्रदान करना, मरीजों की रजिस्टर में डिटेल लिखने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
प्राचार्य डाॅ. पवन कुमार ने महाविद्यालय के स्वयंसेवियों के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी में ईश्वर की भक्ति भी छिपी हुई है।
-संवाद