फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ में ओटीपी आने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहे हैं सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में रसोई गैस सिलिंडरों की यद्यपि कोई कमी नहीं है, फिर भी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग का ओटीपी आने पर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों को पहले आधिकारिक नंबर पर ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ती है। उसके बाद गैस एजेंसी के बाहर लाइनें लगाकर अपना ओटीपी बताकर टोकन लेना पड़ता है, उसके बाद ही सिलिंडर मिल पाता है।

इस दौरान कई उपभोक्ताओं के ओटीपी सिस्टम से क्लियर नहीं हो रहे है और उन्हें बैरंग वापिस लौटना पड़ रहा है। इसके चलते काफी समय तक लोग धूप में लाइनों में खड़े होने को विवश है। प्रताप ठाकुर, विपिन, सुरजीत व कृपाराम ने बताया कि उन्होंने गैस सिलिंडर की बुकिंग ऑनलाइन कॉल की, जिसके बाद उन्हें ओटीपी आया। जब वह इण्डेन गैस एजेंसी राजगढ़ में गए और ओटीपी दिया तो वह सिस्टम ने रिजेक्ट कर दिया। इस कारण उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी की वेबसाइट में समस्या है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं, उपभोक्ताओं को तो बुकिंग के लिए भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दूसरी तरफ लोगों को 1500 से 1700 रुपयों में ब्लैक में सिलिंडर धड़ल्ले से मिल रहे हैं। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों की बजाए 25 दिनों में देने की बात तो कह रही है पर वेबसाइट में यह अपडेट नहीं हुआ है और 45 दिनों बाद ही बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


इस बारे में गैस एजेंसी प्रभारी रघुवीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कई ओटीपी को सिस्टम नहीं ले रहा है। इस कारण उन्हें सिलिंडर नहीं दिए जा सकते है। उन्होंने कहा कि अभी तक 45 दिनों बाद ही सिलिंडर की बुकिंग हो रही है। ब्लैक में बिकने वाले सिलिंडरों को लेकर पूछे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहीं है क्योंकि ओटीपी के बाद ही सिलिंडर दिए जा रहे है, यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसकी शिकायत होने पर कठोर कार्रवाई हो सकती है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें