फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनावश्यक खर्चों को कम कर मुसीबत के लिए बचत करें : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब में राज्य सहकारी बैंक ने शिविर में महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की कालाअंब शाखा ने नाबार्ड के सहयोग से ओगली गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर में शाखा के कार्यकारी सहायक हरीश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
हरीश शर्मा ने महिलाओं को अनावश्यक खर्च कम करने और बचत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्सर रकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही बैंक द्वारा संचालित बचत और ऋण योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन

महिलाओं को सपनों का संचय बचत योजना, सशक्त महिला ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, हिम स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड, जेएलजी, एसएचजी, गृह ऋण और ऋण संबंधी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम से संबंधित सावधानियों के प्रति भी सचेत किया गया। हरीश शर्मा ने कहा कि अपनी एटीएम और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों तरुण और सतपाल ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में बैंक से जुड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य रुचि देवी, गुलाबी देवी, नीश, पूजा, कुमकुम देवी, मीनू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें