फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजोड़धार में शराब का ठेका खोलने पर भड़कीं महिलाएं

Sat, 02 Apr 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास खंड शिलाई की हलांह, लोजा मानल व नाया पंजोड़ पंचायतों की दर्जनों महिलाओं ने शराब का ठेका बंद करने के विरोध में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंजोड़धार में खुले शराब के ठेके को तुरंत बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


बताते चलें कि शिलाई ब्लॉक समिति की अध्यक्ष रेणुबाला की अध्यक्षता में बीती 17 मार्च को 3 पंचायतों की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और तीनों पंचायतों में शराब का ठेका न खोलने का आग्रह किया था। साथ ही एसडीएम शिलाई व थाना प्रभारी को भी इस बारे ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन विरोध के बावजूद 31 मार्च को पंजोड़धार में शराब का ठेका खोल दिया गया जिसके विरोध में महिलाओं ने एक अप्रैल को धरना प्रदर्शन किया।

नाया पंजोड़ पंचायत प्रधान लता देवी, हलांह पंचायत प्रधान यशपाल ठाकुर, लोजा मानल पंचायत के उप प्रधान लायक राम, महिला मंडल हलांह की प्रधान विद्या देवी, लोजा मानल महिला मंडल प्रधान नीलम देवी, धूमखर महिला मंडल प्रधान नोजी देवी, नाया पंजोड महिला मंडल प्रधान छुम्मा देवी आदि ने कहा कि यदि प्रशासन ने ठेका बंद करने के लिए शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया तो महिलाओं को शराब के ठेके में तोडफ़ोड़ के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर एसडीएम शिलाई माया राम शर्मा ने बताया कि उक्त पंचायतों की महिलाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन की प्रति जिला प्रशासन को भेज दी गई है। इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें