पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में पिपलीवाला के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। मामला बुधवार शाम साढ़े 8 बजे का है। पुलिस ने महिला के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिपलीवाला स्थित एक शोरूम के मालिक एवं प्रत्यक्षदर्शी दिनेश कौंडल ने पुलिस को बताया कि महिला के सड़क पार करते समय माजरा की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। इस दौरान ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में तफ्तीश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।