फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग युवक का करवा दिया निकाह, मामला दर्ज

Sat, 01 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जेएमआईसी कोर्ट नंबर 2 पांवटा साहिब असलम बेग की अदालत में विचाराधीन घरेलू हिंसा के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता महिला का पति नाबालिग था, जिसका शिकायतकर्ता के साथ निकाह करवाया गया। अब अदालत ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। युवक नाबालिग है, दुल्हन की उम्र की भी जांच होगी। इस मामले में नाबालिग का निकाह करवाने वाले मौलवी, परिजनों व अन्य सहयोगियों पर भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


सहायक जिला न्यायवादी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मामला क्षेत्र का है। अदालत में महिला उत्पीड़न अधिनियम के तहत मामला चल रहा है। इस मामले की सुनवाई के दौरान सत्यता सामने आई कि प्रतिवादी युवक नाबालिग है। उसकी उम्र 17 वर्ष है। अवैध रुप से नाबालिग का विवाह करवा दिया गया। तथ्यों के अनुसार युवक के परिजनों व सहयोगियों ने कम उम्र में ही गैर कानूनी ढंग से उसका निकाह करवा दिया है। जिस लड़की के साथ निकाह हुआ है, उसकी भी उम्र कम हो सकती है। इस संदर्भ में अब कानून के अनुसार सेक्शन-13(3) के तहत मामला दर्ज होगा। 
एसएचओ पावंटा को एफआईआर दर्ज व जांच के आदेश अदालत ने दिए हैं। सहायक जिला न्यायवादी ने कहा कि आरोप साबित होने पर इस मामले में दो वर्ष तक की कैद व एक लाख तक जुर्माने की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन

बाक्स...
ऐसे प्रकाश में आया मामला
पांवटा(सिरमौर)। पांवटा की विवाहिता का मई 2016 को निकाह हुआ था। कुछ समय बाद पति के साथ विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने अदालत में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा दिया लेकिन अदालत में चल रहे मामले में सिविल मैरिज एक्ट वायलेशन की बात सामने आई। आरोपी युवक की उम्र 17 वर्ष है। इसके बाद अदालत ने स्वत: संज्ञान लिया। इस मामले में प्रोविजन ऑफ चाइल्ड मैरिज एक्ट-2006 की धज्जियां उड़ाई गई हैं।  कानूनन एक्ट 2006 के सेक्शन-13(3) के तहत कार्यवाही होगी। अदालत ने एसएचओ पांवटा को एफआईआर दर्ज करने व जांच के आदेश दिए हैं।  
------------------

11वीं में फेल होने पर निगला जहर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 11वीं कक्षा में फेल होने पर 17 साल की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा शिलाई के भजौण की रहने वाली है। 
बीते दिन रिजल्ट आने पर 11वीं कक्षा में फेल हो गई। रात के समय करीब 11 बजे उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर अवस्था में उसे पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। डॉ. केएल भगत ने बताया कि युवती को नाजुक हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नाहन रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें