देहरादून पांवटा एनएच मार्ग पर कार व बाइक में टक्कर हुई। भूपपुर के समीप दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पुरूवाला क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार बाइक एचपी-17बी 6240 पांवटा से पुरूवाला कांशीपुर की तरफ जा रही थी। जबकि कार यूके 07एएम-2463 नाहन से पांवटा की तरफ आ रही थी। सोमवार देर रात भूपपुर में एक पेट्रोल पंप के समीप दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार फुरकान (22) निवासी पुरूवाला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पुरूवाला निवासी बाइक सवार दूसरा युवक अरशद (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतक युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते कहा कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे में पुरूवाला निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।