फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में सरकार के खिलाफ स्कीम वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन

Fri, 20 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।जिला में तैनात आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। इस दौरान स्कीम वर्कर्स यूनियन ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। नाहन बस स्टेंड से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरती हुई डीसी ऑफिस पहुंची। सीटू के बैनर तले निकाली रैली के दौरान स्कीम वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई।

सीटू के आह्वान पर स्कीम वर्कर्स यूनियन (आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, आशा वर्कर्स) ने उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इससे पूर्व स्कीम वर्कर्स यूनियन ने उपायुक्त कार्यालय के समीप जोरदार रोष प्रदर्शन किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ज्ञापन में यूनियन ने आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके साथ-साथ 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करने, आंगनबाड़ी वर्कर्स व हैल्पर को हरियाणा की तर्ज पर क्रमश: 7500 व 4000 का मासिक वेतन का भुगतान करने, डाइट काउंसलर की भर्ती पर तुरंत रोक लगाने, मिड-डे-मील वर्कर्स छंटनी पर पूर्ण रोक लगाने, महिला कर्मचारियों को 180 दिन का प्रसूति अवकाश प्रदान करने, आशा वर्कर्स को मासिक मानदेय समय पर देने की मांग भी की है। इस मौके पर सीटू महासचिव राजेंद्र ठाकुर, आंगनबाड़ी यूनियन नाहन की अध्यक्षा पूनम शर्मा, महासचिव दीपा कुमारी, मिड-डे मील से ममता शर्मा, मोतीराम, अनीता शर्मा सहित नाहन, संगड़ाह, पांवटा, राजगढ़, शिलाई, सराहां से आए सैकड़ों कर्मचारी महिलाएं उपस्थित रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें