शादी का झांसा देकर नाहन शहर की एक विधवा महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा दिया है। इसमें दुराचार की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक अभी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की एक विधवा महिला के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक दुराचार किया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने खुद कमान अपने हाथ में ली है। लेकिन, अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी गई थी। लेकिन, युवक घर से फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।