फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां में नाबालिग बालक ने किया बच्ची से दुराचार

Fri, 05 May 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत सराहां थाना में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी भी नाबालिग ही है। लिहाजा, पुलिस कानूनी राय लेने के पश्चात इस मामले में छानबीन कर रही है। नाबालिग आरोपी युवक को पुलिस ने परिवार की मौजूदगी में संरक्षण में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की एक छात्रा के साथ 15 साल के नाबालिग बालक ने दुराचार कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के माता-पिता ने कहा है कि तीन मई को उनकी बेटी प्राइमरी स्कूल से घर आ रही थी।

रास्ते में 15 साल के एक बालक ने बेटी से उसका उसका रास्ता रोककर उसके साथ दुराचार किया।
 थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी व सेक्शन 4 पोक्सो के तहत जुनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को परिवार की मौजूदगी में संरक्षण में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें