फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जांच बंद नहीं हुई, अभी जारी है : एसपी

Fri, 26 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने कहा है कि बबली और नेत्र की मृत्यु के मामले में पुलिस की जांच बंद नहीं हुई है। पुलिस जांच जारी है। अभी डीएनए टेस्ट और बिसरा की रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वह शुक्रवार को बबली के परिजनों से मुलाकात करने के लिए शिलाई पहुंची। घंटों तक हुई बातचीत में एसपी ने अब तक पुलिस द्वारा की गई जांच के पहलुओं को परिजनों के समक्ष रखा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया में फैलाई जा रही अफवाह को लेकर बयान दिया था, न कि परिजनों के कैंडल मार्च को लेकर।

एसपी ने आईजीएमसी से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट के अनुसार बबली और नेत्र की मौत पानी में डूबने से हुई है। हालांकि, इस दौरान परिजनों ने एसपी के समक्ष भी मामले में हत्या का शक जताया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने अपनी जांच व तफ्तीश बंद नहीं की है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। अभी डीएनए रिपोर्ट आना बाकी है। कहा कि न्याय के लिए गुहार लगाना संवैधानिक अधिकार है। कोई भी व्यक्ति शांतिप्रिय ढंग से अपनी आवाज उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि एक वाहन चालक ने घटना स्थल के समीप कुछ लोगों को डंडों के साथ देख था जिस पर एसपी ने कहा कि चालक से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों को भी यदि कोई सुराग मिलता है तो वह पुलिस से सांझा करें। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच करेगी। इस अवसर पर डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें