फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीट कर मार डाला

Fri, 26 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवक को चोर समझकर कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे कुछ देर बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और केस दर्ज किया है। युवक को पीटने के आरोप फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम मनगौढ़िया निवासी छोटन (32) पुत्र राम मनोहर लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार था। वह अक्सर गांव में घूमा करता था। कई लोगों के दरवाजे के पास जाकर बैठ जाया करता था। गुरुवार देर रात छोटन घूमते हुए गांव के बुधई यादव के मकान के पास जाकर बैठ गया।

गांव में पिछले दिनों हुई चोरियों को देखते हुए ग्रामीण सतर्क थे। छोटन को घर के सामने बैठा देख बुधई और उसके परिवार के लोग बाहर निकल आए। अंधेरे में छोटन को पहचान बिना ही उन्होंने चोर समझकर उसे घेरकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और छोटन को पहचाना तो उसे छुड़ाया। पिटाई के कारण छोटन की हालत काफी बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिवारीजन मौके पर पहुंचे और छोटन को अस्पताल ले जाने लगे। इस बीच उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मोतीपुर अफसर परवेज भी रात में गांव पहुंच और छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर के संदेह के आधार पर पिटाई में युवक की मौत हुई है।

इस मामले में छोटन के पिता राम मनोहर की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बुधई व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें