फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम

Tue, 07 Jun 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ही गिरिपार क्षेत्र से महिलाओं समेत सैंकड़ों ग्रामीण पांवटा पहुंचे। शव गृह से शव उठा लिया। डीएसपी व थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने के प्रयास किए, लेकिन उग्र हुई भीड़ ने किसी की नहीं सुनी। शव को एनएच मार्ग पर वाई प्वाइंट के समीप ले गए। जहां बीच सड़क में शव को रखकर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।गिरिपार के सतौन इलाके की युवती की हत्या से आक्रोशित जनता सड़क पर उतर गई है। मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने शव सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक देहरादून-पांवटा-नाहन एनएच-7 पर चक्का जाम किया। सैकड़ों वाहन समेत एक एंबुलैंस भी इस जाम में फंस गई। आक्रोशित भीड़ ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक कांग्रेस नेता पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नेता के खिलाफ भी नारेबाजी की। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने स्वयं मौके पर आकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग सड़क से हटे।
विज्ञापन



हत्या के इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। लेकिन, लोगों को शक है कि यह गैंगरेप का मामला है। मंगलवार सुबह ही गिरिपार क्षेत्र से महिलाओं समेत सैंकड़ों ग्रामीण पांवटा पहुंचे। शव गृह से शव उठा लिया। डीएसपी व थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने के प्रयास किए, लेकिन उग्र हुई भीड़ ने किसी की नहीं सुनी। शव को एनएच मार्ग पर वाई प्वाइंट के समीप ले गए। जहां बीच सड़क में शव को रखकर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया गया। स्थानीय प्रशासन व पुलिस के अलावा एक नेता के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस बल समेत कई अधिकारी शव को सड़क से हटाने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन, ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया। एसपी सौम्या साम्बशिवन स्वयं मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर वह वहां से हटे। इसके बाद यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्याकांड की गहनता से जांच हो रही है। यदि हत्या में कोई और संलिप्त है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स के लिए---
क्या था मामला
31 मार्च को सतौन क्षेत्र की 24 वर्षीय लड़की घर से कार्य पर निकली थी। काफी दिनों तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश भी की। अंतत: थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस बीच परिजनों व ग्रामीणों को 6 दिनों बाद बाइला के जंगल में शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन में पत्थरों के बीच दबाए अर्धनग्न शव को बरामद किया। विपिन ठाकुर नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसने हत्या और दुराचार का गुनाह भी कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें