फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आया बीटेक का छात्र, मौत

Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेलाकुई। सहसपुर थाना क्षेत्र के लक्खनवाला गांव के समीप चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक हिमाचल के पांवटा का रहने वाला था और पंजाब के जालंधर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को वह देहरादून से वापस पांवटा लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार हिमाचल के पांवटा के ग्राम भगानी निवासी जनेंद्र चौधरी (24) पुत्र रोशन लाल शुक्रवार को किसी काम से देहरादून आया हुआ था। वह जालंधर पंजाब के एक शिक्षण संस्थान में बीटेक का छात्र था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 2:15 बजे दून-पांवटा हाईवे पर लक्खनवाला के समीप उसकी बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और जनेंद्र छिटक कर नीचे सड़क पर गिर गया। इस दौरान वह सामने से आई चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान दीपक पटेल ने आसपास के लोगों की मदद से घायल को निजी वाहन से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हो सकी। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें