फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत

Sun, 04 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
हादसे में कार का बोनट बना कचूमर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत शनिवार रात हुए सड़क हादसे में हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत्त हुए एक कर्मचारी की मौत हो गई है। वह देवठी-मझगांव सड़क मार्ग पर अपने घर की ओर जा रहा था। अचानक वह अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवठी मझगांव निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी रोशन लाल (60) अपनी कार (एचपी 52ए-6558) में अपने घर की ओर जा रहा था। मझगांव के समीप अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में गिर गई। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए शिमला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन नेरीपुल के समीप उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी की मृत्यु से इलाके में शोक की लहर छा गई है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना की वजह का पता नहीं लग पाया है। मृतक रोशन लाल के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें