फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लुढ़की, युवक की मौत

Fri, 25 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। पांवटा सतौन 707 नेशनल हाईवे पर गिरिपुल के समीप शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को सतौन गांव का 18 वर्षीय राहुल अपने एक अन्य साथी के साथ सतौन से पांवटा की तरफ जा रहे थे। गिरिपुल के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई जिससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस में पांवटा अस्पताल ले जाया गया। राहुल की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे देहरादून के लिए रेफर कर दिया लेकिन राहुल की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में इलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें