फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 तोले सोना और 25 हजार नकदी उड़ाई

Fri, 25 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : file photo
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज हमीरपुर से लगते कस्बे अणु कलां में शातिर एक घर से 20 तोले सोना और 25 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। इस वारदात के समय अंजु शर्मा और उसका पति घर से बाहर थे। अंजु शर्मा ऑल इंडिया रेडियो हमीरपुर में सेवारत हैं जबकि उनके पति डॉ. गगन पराशर अपने क्लीनिक में थे।
विज्ञापन


रोजाना की तरह बेटा भी स्कूल गया हुआ था। अंजु शर्मा की बुजुर्ग माता घर पर अकेली थी। दोपहर के समय दो युवक घर पर आए। दोनों युवक बुजुर्ग महिला से किराये पर कमरा लेने की बात करने लगे। एक युवक ने बुजुर्ग महिला को काफी देर तक अपनी बातों में उलझाए रखा।

दूसरा शातिर युवक बड़ी चालाकी से घर के भीतर घुस गया। जब पहला युवक महिला से बात कर रहा था तो दूसरा घर के भीतर अलमारियों के ताले तोड़कर घर के पिछले रास्ते से सारा कीमती सामान चोरी कर भाग चुका था। महिला से बात करने वाला युवक भी इशारा मिलते ही मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


किसी को कोई भनक तक नहीं लगी। दोपहर बाद रेडियो स्टेशन से अंजु शर्मा दोपहर का भोजन करने के लिए घर पहुंची तो उन्होंने घर के भीतर सारा सामान बिखरा पाया। उन्होंने देखा कि अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं और गहने-नकदी भी अलमारी में नहीं है।

इस पर उन्होंने अपनी माता से बात की तो उन्होंने बताया कि दोपहर में कोई दो युवक घर आए थे और कमरा किराये पर ढूंढ रहे थे। इसके बाद अंजू शर्मा ने पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अजय सिंह बौद्ध ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें