फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खाई में गिरी, सोलन के युवक की मौत

Tue, 21 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो राजगढ़ / सराहां
विज्ञापन
एक ही मोटरसाइकिल पर बैठे थे तीनों, किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजगढ़ / सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसे में सोलन निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सोलन अस्पताल में उपचाराधीन है। 
विज्ञापन


हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पेश आया। जानकारी के अनुसार मरयोग-नारग मार्ग पर एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक खाई में गिरने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, वे मौके पर पहुंचे और युवकों को बाहर निकाला। दोनो युवकों की पहचान सोलन निवासी नमन कुमार व आदर्श सूद के रूप में हुई है। 


दोनों ही युवकों की उम्र 19 साल बताई जा रही है। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सोलन अस्पताल भेजा गया, जहां नमन कुमार की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। जबकि आदर्श सूद सोलन अस्पताल में उपचाराधीन है। दुर्घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने कहा कि पुलिस तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें