फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में अवैध लकड़ी बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 27 May 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
स्वार के गांव माठखेड़ा में लकड़ी से भरे वाहन की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एएसपी सिरमौर के नेतृत्व में एसआईयू टीम ने पांवटा में दबिश दी। इस दौरान अवैध लकड़ी के दो मामले पकड़े गए हैं। अवैध साल की लकड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और  एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, दूसरे मामले में जांच टीम ने कोकाट से भरा ट्रैक्टर पकड़ा है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर इसमें लद्दे आम व तूड़ी की कोकाट के दस्तावेज मांगे गए हैं।  

एएसपी सिरमौर विनोद धीमान के नेतृत्व में एसआईयू टीम के मुख्य आरक्षी हरि चंद, आरक्षी रिजवान अली व विनय कुमार की टीम ने पांवटा के भाटांवाली व केदारपुर क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान भाटांवाली में राइस सेलर के समीप साल की अवैध लकड़ी की करीब 9 डाटें बरामद की गई। इसकी कीमत एक लाख से अधिक आंकी जा रही है। 
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान बरामद की गई लकड़ी से जुड़े दस्तावेज मांगे गए लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। पुलिस टीम ने आरोपी सुशील कुमार निवासी भाटांवाली केदारपुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पांवटा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
उधर, एसआईयू टीम ने दूसरे मामले में केदारपुर में आम व तुन की अवैध लकड़ी के कोकाट से लदे ट्रैक्टर भी पकड़े हैं। गुप्त सूचना मिलने पर ट्रैक्टर में लदी आम व तुन की अवैध कोकाट को अपने कब्जे में लिया है। ट्रैक्टर संचालक से इसके बिल व दस्तावेज मांगे गए हैं। एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने पुष्टि की है
विज्ञापन


। उन्होंने कहा कि भांटावाली केदारपुर अवैध लकड़ी मामले में एक आरोपी केदारपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र कृष्ण लाल को गिरफ्तार किया गया है। सिरमौर में अवैध लकड़ी की तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है। एसआईयू टीम ने दूसरे मामले में केदारपुर में एक ट्रैक्टर में लद्दी कोकाट की लकड़ी बरामद की है। इसमें ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर संचालक से लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें