फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से ग्रसित था ट्रेन की बोगी में मिला युवक

Sat, 27 May 2017 11:12 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
train
विज्ञापन
चित्रकूट। जनता एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक चार साथियों के साथ मुंबई से मजदूरी कर गांव लौट रहा था। वह बुखार से पीड़ित था। रास्ते में अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

      गौरतलब है कि शुक्रवार को मानिकपुर जंक्शन पर पहुंची जनता एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में एक 23 साल के युवक का शव मिला था। जीआरपी प्रभारी यूपी सिंह ने बताया था कि उसकी पहचान नहीं हो पाई लेकिन बरामद मोबाइल से संपर्क के प्रयास जारी हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के बड़े भाई दीपक कुुमार ने बताया कि जीआरपी की सूचना पर यहां पहुंचे और शव देखकर शिनाख्त छोटे भाई बंगाल के मुर्शीदाबाद अर्जुनपुर निवासी टिंकू मंडल (23) पुत्र धीरेंद्र कुमार के रूप में की।
      उन्होंने बताया कि टिंकू तीन भाई दो बहनों में दूसरे नंबर का था। दो माह पूर्व ही गांव के कुछ लोगाें के साथ मुंबई में मजदूरी करने गया था। वहीं इसे तेज बुखार आया। कुछ दिन इलाज के बाद जब राहत नहीं मिली तो गांव के ही चार अन्य युवकों के साथ वह गांव लौट रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में जैसे ही बुखार पीड़ित भाई की हालत बिगड़ी और मौत हो गई तो उसके साथ आए चारों युवक दूसरी बोगी में जाकर बैठ गए थे। अब इसकी जानकारी मिली है। जीआरपी ने शव का पंचनामा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें