फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की खेप समेत एक गिरफ्तार

Mon, 08 May 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
हाईवे की परिधि में आने वाले शराब के ठेके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस व सुरक्षा शाखा टीम ने अवैध कच्ची शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खारा से पांवटा मार्ग पर नाके के दौरान आरोपी की तलाशी में कच्ची शराब बरामद की गई जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पांवटा पुलिस टीम में एएसआई नोख राम, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, नवराज, इंद्रजीत व हरप्रीत समेत पुलिस टीम ने पांवटा-खारा संपर्क मार्ग पर नाका लगाया था। इस बीच स्कूटर पर सवार होकर खारा निवासी जसवीर सिंह(29) पुत्र रुप सिंह पहुंचा। इसके बाद स्कूटर पर रबड़ की ट्यूब थी। संयुक्त टीम ने तलाशी ली तो इसमें 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके बाद स्कूटर सवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। 

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी जसबीर सिंह को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को 11 मई तक का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पांवटा क्षेत्र में अवैध शराब व नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें