फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलर से बुजुर्ग लापता

Fri, 15 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक पुलिस चौकी का उद्घाटन करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोलर से एक बुजुर्ग व्यक्ति लापता हो गया है। इसको लेकर बुजुर्ग की पत्नी ने पुलिस चौकी माजरा में मामला गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार कोलर निवासी 62 वर्षीय शौकिंग चंद 13 जुलाई को सत्संग भवन के लिए निकला था। शाम 6 बजे उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह घर आ जाएगा मगर रात के समय भी वह वापिस नहीं लौटा। बुजुर्ग को लापता हुए 48 घंटे से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। वहीं लापता व्यक्ति के परिजनों ने भी उसे ढूंढने के काफी प्रयास किए, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसको लेकर बुजुर्ग की पत्नी ने माजरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बुजुर्ग की छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। जल्द ही बुजुर्ग का सुराग लगा लिया जाएगा।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें