फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 वाहन बरामद

Sun, 26 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पिथौरागढ़ स्टेडियम में पहुंचा पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उत्तराखंड के विकासनगर पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया है। अब तक विकासनगर पुलिस ने करीब 32 लाख के 5 वाहन भी बरामद कर लिए हैं। अभी और वाहन चोरी के मामलों का खुलासा होने की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं। 
विज्ञापन


वहीं इस मामले में पांवटा निवासी मुख्य आरोपी यूसुफ अली ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि इन चोरियों में अंबाला निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ सुक्का भी शामिल है। इसके बाद पुलिस टीम सुक्का की गिरफ्तारी के लिए अंबाला रवाना हो गई है। पता चला है कि यह गिरोह हिमाचल, नागालैंड, हरियाणा व झारखंड आदि राज्यों से भी गाड़ियों को चोरी करता था। संबंधित राज्यों से ही फर्जी एनओसी का कार्य भी जारी था। 

देहरादून में गाड़ियों के चैसी नंबर बदले जाते थे। फिर आरटीओ कार्यालय में गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन भी करवा देते थे। चोरी की बरामद गाड़ियां जीवनगढ़ व लुधियाना से बरामद हुई हैं। वहीं, पांवटा क्षेत्र से गिरोह का मुख्य सरगना यूसुफ अली देर रात गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

उधर, एसएसआई पीडी भट्ट ने कहा कि गिरोह दबोचने को एक विशेष टीम गठित की थी। इसमें आरक्षी मुकेश भट्ट, नितिन, बीरपाल, गौतम सिंह, संदीप कुमार व बज्रपाल शामिल थे। गिरोह हिमाचल के पांवटा क्षेत्र में रहता था। यहीं से रात को पड़ोसी राज्यों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। 
उधर, उत्तराखंड देहरादून की एसपी देहात श्वेता चौबे ने पुष्टि की है। इस मामले के खुलासे के बाद चोरी के 5 वाहन बरामद कर लिए गए हैं। गिरोह के दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
 ....(बाक्स).... 
ये वाहन किए बरामद
- अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने विभिन्न राज्यों से वाहन चोरी किए थे। विकासनगर पुलिस टीम ने इनमें से चोरी हुई 5 कारों को बरामद भी कर लिया है। इसमें एचपी-7, 5411, पीबी-3एजे 7193, यूके-7 सीबी 1346, यूके-7 सीबी 0593 व यूके07सीबी-1746 को विकासनगर पुलिस जांच टीम ने बरामद किया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें