फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ा

Tue, 21 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। 15 फरवरी को पांवटा के शिवपुर में एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर पांवटा से नाहन व पीजीआई रेफर कर दिया था। मंगलवार सुबह घायल ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सतीश कुमार (45) पुत्र फकीर चंद निवासी नारायणगढ़ पांवटा के एक निजी स्कूल में बतौर परिचालक सेवारत था। उसका परिवार शिवपुर पंचायत में रहता है। 15 फरवरी को शिवपुर के समीप जब बाइक पर जा रहा था, तो बाइक सवारों ने टक्कर मार दी जिससे सतीश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया था। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर नाहन रेफर कर दिया गया। सिर पर गंभीर चोट होने पर नाहन से भी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

चंडीगढ़ में उपचाराधीन घायल ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। पांवटा ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अशोक कुमार की टीम चंडीगढ़ पहुंची। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल सतीश कुमार ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें