धौलाकुआं (सिरमौर)। माजरा थाना के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार माजरा चौकी के एसआई बीरू अहमद गश्त पर थे।
इस दौरान उन्होंने कोलर निवासी अजय कुमार के कब्जे से अंग्रेजी व देसी शराब की 22 बोतलें और 24 अधिया बरामद किए। पुलिस ने इस संदर्भ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।