फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग ने वसूला 7.20 लाख जुर्माना

Sat, 09 Apr 2016 07:24 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन ने रेत-बजरी के कई ट्रक पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। आबकारी एवं कराधान विभाग की सिरमौर टीम ने टैक्स अदायगी के बिना प्रदेश के विभिन्न शहरों में सामान लेकर पहुंच रहे व्यापारियों पर शिकंजा कस दिया है। नाहन की विभागीय टीम ने सोलन शहर व राजगढ़ रोड पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ व पंजाब से बिना बिल के सामग्री लेकर पहुंचे व्यापारियों को पकड़ा गया जिन्होंने इस सामान का टैक्स जमा नहीं करवाया था।


सहायक आयुक्त सिरमौर विनोद कश्यप के नेतृत्व में नाहन की टीम ने सोलन व राजगढ़ रोड पर शुक्रवार को 7 लाख 20 हजार का होजरी, जुते, करियाना व इलेक्ट्रिीकल का बिना बिल का सामान पकड़ा। टीम ने व्यापारियों से मौके पर ही 1.80 लाख जुर्माना वसूल किया। आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर की इस टीम में ईटीओ प्रेम सिंह कायथ, एईटीओ विपिन पोसवाल व ईटीआई कुलदीप भारद्वाज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि विभाग की टीम ने सोलन शहर में करीब 40 गाड़ियों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना बिल के सामान ला रहे व्यापारियों से जुर्माना राशि वसूली गई। विभाग की टीम हाइवे व अवैध रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों का निरीक्षण कर रही है। ज्यादा मुनाफा कमाने की फिराक में बाहरी राज्यों से व्यापारी सामान लेकर पहुंचते हैं मगर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के बैरियरों पर टैक्स कम या पूरा नहीं चुकाते। औचक निरीक्षण की यह मुहिम भविष्य में जारी रखी जाएगी।
----------------  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें