फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने सील किए 23 शराब के ठेके

Tue, 27 Sep 2016 10:47 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिला सिरमौर की तीन यूनिटों में चल रहे शराब के ठेकों को सील कर दिया है। विभाग ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 ठेकों को बंद कर दिया है। ठेकेदार पर लाइसेंस शुल्क की 3 करोड़ के करीब देनदारी पेंडिंग बताई जा रही है। यदि जल्द ही ठेकेदार विभाग को पेंडिंग राशि का भुगतान नहीं करेगा तो ठेकों की नीलामी प्रक्रिया दोबारा भी शुरू की जा सकती है। बहरहाल विभाग ने डिफॉल्टर ठेकेदार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने नाहन व राजगढ़ यूनिट में चल रही शराब की 8-8 दुकानों के अलावा ददाहू यूनिट की सात दुकानों को बंद कर दिया है।   

यह है मामला--
विभागीय सूत्रों के मुताबिक ठेकेदार द्वारा जुलाई महीने से लाइसेंस फीस का भुगतान नहीं किया जा रहा है। विभाग ने संबंधित कंपनी के ठेकेदार को भुगतान की अदायगी करने के लिए कई नोटिस भेजे लेकिन नोटिस पर ठेकेदार ने कोई अमल नहीं किया। उल्लेखनीय है कि मार्च माह के अंत में इन तीन इकाइयों की नीलामी 11 करोड़ रुपये में हुई थी। अप्रैल से सितंबर तक ठेकेदार को इन 23 ठेके के 5 करोड़ 40 लाख रुपये लाइसेंस शुल्क के रूप में जमा करवाने थे। ठेकेदार ने छह माह में मात्र  2.5 करोड़ ही जमा करवाए। विभाग का कहना है कि यदि ठेकेदार बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करता है तो ठेके चलाने की इजाजत दी जा सकती है। नहीं तो जल्द ही शराब के इन ठेकों की नीलामी प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक विभाग ने ठेकेदार के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी कर दी है। साथ ही एफडीआर भी खंगाली जा रही है ताकि देय राशि को वसूला जा सके।
--
विभाग ने 23 ठेके किए सील
उधर, इस बारे आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर के सहायक आयुक्त जीडी ठाकुर ने बताया कि विभाग ने एक कंपनी के ठेकेदार के तीन इकाइयों में चल रहे शराब के 23 ठेकों को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार से 2 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि रिकवर की जानी है। उन्होंने बताया कि डिफॉल्टर ठेेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें