फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे बच्चों को पागल कुत्ते ने नोंचा

Thu, 09 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मिश्रवाला पंचायत में वीरवार को पागल कुत्ते का आतंक रहा। सुबह स्कूल जा रहे स्कूली बच्चों पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ता बुरी तरह से इन बच्चों पर टूट पड़ा जिससे मुंह, बाजूओं पर काट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। इसके बाद दिनभर पागल कुत्ते की दहशत से अभिभावक अपने बच्चों को लेकर खूब चिंतित रहे।  

मिश्रवाला पंचायत प्रधान शुकरदीन, स्थानीय पंचायत निवासी खलील अहमद व दिलशाद ने कहा कि रोज की तरह वीरवार को बच्चे जगतपुर के समीप एक निजी स्कूल को जा रहे थे। मिश्रवाला बस स्टेंड के समीप सुबह करीब साढ़े 8 बजे कहीं से एक पागल कुत्ता पहुंचा। स्कूल जा रहे छोटे बच्चों पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। 
विज्ञापन

पागल कुत्ते के हमले से जगतपुर निवासी स्कूली छात्र शोयब(11), सद्दाम (11), मिश्रवाला निवासी सुभान (7) व अनस (4) को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इन बच्चों को मुंह व बाजू पर कुत्ते ने काट कर लहूलुहान कर दिया। बच्चों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। किसी तरह से बच्चों को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा कर परिजनों को सूचित कर दिया। 

इसके बाद अभिभावक घायल स्कूली बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा लेकर पहुंचे जहां पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव चौहान की टीम ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। पंचायत प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को पकड़ने के प्रयास किए लेकिन कुत्ता भाग गया। 
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मिश्रवाला में पागल कुत्ते द्वारा घायल किए 4 स्कूली बच्चों को फ्री टीके लगा कर उपचार किया जा रहा है। बच्चों के परिजनों के मुताबिक कुत्ता पागल बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें