फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज बेहाल

Sat, 04 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते डॉक्टर।
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर जिला के तमाम अस्पतालों में शनिवार को दो घंटे तक डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक रही। इस वजह से अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉ. यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज नाहन और पांवटा अस्पताल में शनिवर को मरीजों की काफी भीड़ जुटी लेकिन, सुबह दो घंटे तक मरीजों का चेकअप नहीं हो पाया। हालांकि, चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवाएं जारी रखीं। 

शनिवार को डॉक्टरों की दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल रही जिससे पांवटा सिविल अस्पताल ओपीडी परिसर में मरीज परेशान दिखे। जिला सिरमौर इकाई के महासचिव डॉ. एवी राघव ने कहा कि राज्य इकाई के आह्वान पर मांगों को लेकर संघर्ष जारी है। प्रदेश इकाई ने अपनी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा थी जिसमें से अधिकतर का कोई समाधान नहीं हो सका है। इसके चलते पहले एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया गया था। अब शुक्रवार व शनिवार को भी दो-दो घंटे रोज पेन डाउन स्ट्राइक की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि मांगों को लेकर डॉक्टरों की सुबह दो घंटे के लिए पेन डाउन हड़ताल रही। हालांकि, इस दौरान अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गईं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें