फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे हड़ताल के बाद ड्यूटी पर लौटे डॉक्टर, मरीज परेशान

Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
विज्ञापन
मेडिकल छात्र - फोटो : PTI
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के विभिन्न अस्पतालों में शुक्रवार को चिकित्सकों ने दो घंटे पैन डाउन हड़ताल की। करीब सवा 11 बजे के बाद डाक्टर ड्यूटी पर लौटकर मरीजों की जांच में जुट गए। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में भी हड़ताल का असर दिखाई दिया। डाक्टरों की दो घंटे की पैन डाउन स्ट्राइक की वजह से ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई मरीज चिकित्सकों के लौटने का इंतजार करते रहे। हड़ताल खत्म होने के बाद डॉक्टर ड्यूटी पर लौटे। 

इसके बाद चिकित्सकों ने मरीजों को सेवाएं देनी शुरू की। हड़ताल की वजह से उन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिन्हें उपचार की तुरंत आवश्यकता थी। हड़ताल के बीच कई मरीजों ने निजी चिकित्सालयों की ओर भी रुख किया। वहीं कई मरीज ओपीडी के बाहर डॉक्टर के आने तक काफी परेशान भी दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. केके पराशर ने बताया कि दो घंटे की पैन डाउन स्ट्राइक के बाद दिनभर चिकित्सकों ने अस्पताल में सेवाएं दीं। इमरजेंसी में सेवाएं यथावत रखी गई हैं। इन पर हड़ताल का कोई असर नहीं है। 
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें