फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांद चोर ले गए नकदी-बर्तन

Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
 हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल पालपुर गांव में गुरुवार को फिर चोरी की वारदात हुई। चोर नकदी, बर्तन समेट ले गए। सूचना पर चौकी पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


  शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल पालपुर गांव में 19 दिन में चोरी की तीन वारदातें हो चुकी हैं। दो घरों में चोरी का  प्रयास किया गया। गुरुवार रात चोरों ने शिवचरन के घर चोरी की। उस दौरान शिवचरन घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया था।

उसका बेटा जगन्नाथ व पत्नी एक कमरे में सो रहे थे। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और जगन्नाथ के कमरे में बाहर से कुंडी डाल दी। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर बक्से मेें रखे 5000 रुपये व बर्तन उठा ले गए। सुबह परिजनों को चोरी का पता चला।
विज्ञापन


पीड़ित की सूचना पर चौकी पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके पहले 15 जनवरी को शिक्षक कमलेश द्विवेदी के घर से करीब 15 लाख, वीरेद्र सिंह के घर से 40 हजार के नकदी व जेवर चोर चुरा ले गए थे। 19 जनवरी को राम स्वरूप और 22 जनवरी को रूक मंगल के घर चोरी का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें