फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मृत्यु मामले में देवर-भाभी पर केस दर्ज

Sun, 09 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
shimla police
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के अंतर्गत शिवपुर में घर के कमरे में फंदे से लटके मिले अमरीक सिंह के मामले में पुलिस ने भादंसं की धारा 306 के तहत देवर और भाभी पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में स्थानीय गांव की महिलाओं ने डीएसपी भीष्म ठाकुर ने न्याय की गुहार लगाई है। गांव की महिलाओं ने इस सिलसिले में डीएसपी से मुलाकात की।

रविवार दोपहर शिवपुर गांव से पंचायत उप प्रधान सुरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा थाना पहुंचा तथा डीएसपी से मिला। पुलिस ने शिवपुर महिला मंडल एवं परिजनों के शक जताने पर रविवार को शिवपुर गांव की एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया है। इससे पहले पुलिस थाना पांवटा ने परिजनों व रिश्तेदारों की गांव के एक युवक को मारने तथा धमकाने पर शक होने पर हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि दोनों आरोपियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। साथ ही उसको धमकाया भी था। परिजनों व ग्रामीणों ने डीएसपी से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उधर, पांवटा डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि 22 वर्षीय युवक अमरीक सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बलविंद्र सिंह पुत्र फुमणु सिंह तथा तेजेंद्र कौर पत्नी हरप्रीत सिंह निवासी गांव अकालगढ़ शिवपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों देवर-भाभी हैं। छानबीन जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें