नाहन (सिरमौर)। नाहन पुलिस ने एक व्यक्ति से देसी शराब की 24 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दो सड़का के समीप पीर की मजार के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति दोसड़का की तरफ से नाहन की तरफ पैदल आ रहा था।
इस दौरान आरोपी अभिलाश सोडा अचानक पुलिस को देखकर भागने लगा। भागने पर संदेह होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी शराब बरामद की। मामले की पुष्टि एएसपी विनोद धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।