शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत शखौली के गांव खाड़ी में 20 वर्षीय एक युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि शिलाई के हलाहां में आयोजित शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट में जाने के लिए छात्र अपने माता पिता से हजार रुपये की डिमांड कर रहा था।
नरेंद्र को टूर्नामेंट में जाने के लिए उसके परिजनों ने 500 रुपये थमाए। इसे लेने से नरेंद्र ने इनकार कर दिया। उसके बाद नरेंद्र गुस्से में अपने कमरे पहुंचा जहां पर फंदा लगाकर उसने अपनी जान दे दी।
मृतक नरेंद्र शिलाई डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट सेमेस्टर का स्टूडेंट था। परिजनों को नरेंद्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने स्वयं को आत्महत्या का दोषी ठहराया है। उधर, शखौली पंचायत की प्रधान सरिता शर्मा ने बताया कि आत्महत्या की सूचना उन्हें मिली है।