पांवटा साहिब(सिरमौर)। रामपुरघाट चरस तस्करी मामले के आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत से 30 जून तक का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी रविवार को रामपुरघाट में चरस समेत गिरफ्तार किया था। आरोपियों से चरस तस्करी मामले में पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पुलिस टीम ने रामपुरघाट में बाइक सवार की तलाशी ली थी। इस दौरान अवैध 460 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस-एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सोमवार को दोनों आरोपी अदालत में पेश किए गए। अदालत ने आरोपी शमशाद खान(45) व मेशू राम(53) को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है।