पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में एक अधिकारी के खिलाफ कुछ लोगों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। बुधवार को करीब दर्जन भर लोगों ने नारेबाजी करते हुए शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गीता भवन से मुख्य बाजार, मस्जिद गली होते हुए नगर परिषद के खेल मैदान तक नारेबाजी करते पहुंचे। यहां अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में लोगों ने अधिकारी का पुतला भी जलाया।
बता दें कि पांवटा साहिब के एक होटल व्यवसायी अनुपम सैनी ने अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आबकारी एवं कराधान विभाग के एक निरीक्षक उनसे एक वर्ष पहले बार के लाइसेंस को लेकर मिले। उनकी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में कथित 50 हजार रुपये की डिमांड की गई थी। डिमांड को उन्होंने उस समय ही ठुकरा दिया था। इसके एक वर्ष बाद भी बार का लाइसेंस नहीं बन सका। वहीं आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक ने आरोपों को निराधार बताया है।
उन्होंने कहा कि केवल बदनाम करने की साजिश है। होटल व्यवसायी के बार की लाइसेंस की फाइल शिमला में रुकी हुई है।